नवगछिया| मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह के नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर मिशन साहसी के आठवें दिन प्रशिक्षक मोनी कुमारी ने छात्राओं को विपरित परिस्थिति में मनचलों से हाथ छुड़ाकर उन पर भारी पड़ना व अपहरण जैसी स्थिति में आत्मरक्षा की तकनीक को सिखाया।
प्रशिक्षक मोनी ने कहा कि उनका शौभाग्य है कि वह अपने महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर पा रही हूं। छात्राएं भी पूरे मन से ट्रेनिंग ले रही हैं। अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष ने कहा कि लड़कियां शारीरिक रूप से लड़कों से कमजोर होने के कारण उनके प्रहार से बच नहीं पाती हैं, पर इस प्रशिक्षण में सिखाई गई तकनीकों से छात्राएं लड़कों के प्रहार का अच्छे जवाब दे सकती हैं।

अभाविप की कॉलेज मंत्री आकांक्षा चौधरी व उपाध्यक्ष प्रतिभा झा ने बताया शिविर उम्मीद से बेहतर है। शिविर में अंजलि भारती, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, संजू, स्नेहा, बिमल, अनुराधा, सुषमा, खुशबु , शिवानी प्रेरणा, राधिका सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थी।


