नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी चौक के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग पर मोटरसाइकल सवार पति पत्नी घायल हो गए. दुर्घटना में घायल पति पत्नी की पहचान, बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी श्याम कुमार (50) एवं उनकी पत्नी रीना देवी (40) के रूप में की गई है.
Total Downloads: 116
मिली जानकारी के मुताबिक घायल दोनों पति पत्नी अपने घर सोनवर्षा से मोटरसाइकल से पुर्णीया जा रहे थे. इसी दौरान मदरौनी चौक के समीप विपरीत दिशा से अनियंत्रित गति से आ रहे मोटरसाइकल सवार ने धक्का मार दिया.

दोनों पति पत्नी गिरकर घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना पर पहुँची रंगरा पुलिस द्वारा दोनों को गंभीर रूप से घायलावस्था में उठा कर नजदीक के रंगरा पीएचसी पहुँचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

