नवगछिया। पूर्णिया, कटिहार सहित सीमांचल से भागलपुर को जोड़नेवाला एनएच 31 पर गंगा नदी के बाढ़ का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को भवानीपुर में सड़क के नीचे से होकर पानी बहने के बाद शुक्रवार को नवगछिया और रंगरा के बीच मदरौनी चौक पर एनएच 31 में पानी का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई।

सुबह सड़क के नीचे से पानी निकलता देख आसपास के लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। लोग अपने से सीपेज स्थल पर बासबल्ली, बालू भरी बोरी देकर बचाव कार्य में लग गए।

घटना की सूचना पर एसडीओ ई अखिलेश कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और एनएचएआई को बचाव कार्य करने को कहा। बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जाने के बाद भी पानी का बहना बंद नहीं हो रहा था। यह पता ही नहीं चल रहा था कि पानी कहां से निकल रहा है। दोपहर तक कड़ी मेहनत के बाद पानी के रिसाव को बंद किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *