1056bfe6 9ef1 42e1 997c 970b64ebd88b 80

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी चौक स्थित महंत बाबा मंदिर परिसर बीते कई वर्षों से आयोजित विराट अखंड रामधुन संकीर्तन का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशाल कलश शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने किया।

श्रद्धालु स्थानीय कोशी नदी में जल लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश शोभायात्रा को गांव भ्रमण करते हुए महंत बाबा मंदिर पहुंचे। शोभा यात्रा के दौरान राम लक्ष्मण हनुमान की झांकी के बीच जयकारे के गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा महंत बाबा के महिमा के कारण लगभग 17 वर्षों से भव्य विशाल कलश शोभायात्रा के साथ मेले का आयोजन होता रहा है। वहीं मौके पर श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि हमारे देश की अच्छाई है कि हमलोग अनेकता में एकता के संदेश का पक्षधर रहे है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं मौजूद रहे||

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *