नारायणपुर । प्रखंड के मधुरापुर बाजार में शनिवार को सब्जी मंडी व सड़क किनारे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर दुकानदार ने सुबह से लगभग तीन बजे तक दुकान बंद किया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महर्षि मेंहीं की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में दो पक्षों में झड़प में सात लोग घायल हुए। इसी को लेकर व्यवसायी वर्ग ने दुकान बंद कर अपनी मांग पर अड़े रहे।

दोपहर में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने व्यवसायी, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, प्रो. अयूब अली, बदरूल हक, हैदर अली सहित अन्य से वार्त्ता कर दुकान को शाम लगभग चार बजे खुलवाया गया। व्यवसायी उमेश पोद्दार ने कहा कि तीन जिले के लोग खरीदारी के लिए बाजार आते हैं।

यहां पर शौचालय और प्याऊ की व्यवस्था की मांग की। एसडीओ ने कहा कि आवेदन दें, उस पर निर्णय लेकर जल्द से जल्द निदान होगा। सब्जी मंडी व सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने में भी थोड़ा समय लगेगा। बाजार में नौ जगहों पर पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है स्थिति समान्य है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि 110 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *