नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक दिव्यांग व्यक्ति की दुकान को निशाना बनाया। दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर करीब सात हजार रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। घटना से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है।

दुकान मालिक बेचन शर्मा, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने बताया कि वे अपनी छोटी दुकान चलाकर ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी पत्नी को जीविका योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये मिले थे। उसी राशि से उन्होंने अपनी दुकान में नई सामग्री जोड़ी थी, ताकि बिक्री बढ़ सके। चोरी की घटना से उनका आर्थिक नुकसान और बढ़ गया है।

बेचन शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिव्यांग व्यक्ति की दुकान में चोरी होना बेहद दुखद है और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ना चाहिए। गांव में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *