बिहपुर । प्रखंड के मधुसूदन सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहपुर में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार को आदेशपाल प्रभाकर झा जब विद्यालय पहुंचे तो देखा विद्यालय गेट का ताला खुला हुआ था। आदेशपाल ने इसकी सूचना प्राचार्य और पुलिस को दी।
Total Downloads: 176
चोरों ने कंप्यूटर सेट, आवश्यक कागजात, एम्पलीफायर, पासबुक, चेकबुक, कोविड जांच मशीन, खेल का समान, बैट्री, साउंड बॉक्स, पीतल की घंटी, बाथरूम से पीतल का नल, बेसिन और 4 पैन ड्राइव आदि की चोरी कर ली।
प्रभारी प्राचार्य राजकुमार प्रसून ने थाने में केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है। इधर चोरी की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और दरोगा रमेश कुमार ने विद्यालय पहुंच कर जांच-पड़ताल किया।

