नवगछिया : मधेपुरा के मक्का व्यवसायी गौतम जायसवाल की हत्या कर शव को भागलपुर-कटिहार सीमा स्थित पचखुट्टी कोसी धार में फेंक दिया गया। व्यवसायी के शव को सोमवार की संध्या ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर मृतक के भाई ने उनकी पहचान की।.

परिजनों ने सूचना रंगरा पुलिस को दी। मृतक के पुत्र नीतीश ने बताया कि शनिवार को मैं और पिता दोनों मकई का भाव जानने कुर्सेला गए थे। हमलोग वापस घर आने लगे तो हमलोगों के रिश्तेदार आलमनगर निवासी सधुशरण भगत उनका पुत्र अमित कुमार, उनका दामाद कदवा नवगछिया निवासी जीवन भगत ने पिताजी को जबरन टीकापट्टी में गरीब घाट के पास उतार लिया। वे लोग बोले कि तुम जाओ पिताजी कल घर चले जायेंगे।

घर आने पर मां ने भी सोचा कि रिश्तेदार है रोक लिया होगा। रात में जब मां ने पिताजी को फोन लगाने लगीं तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद सबको शक हुआ। सुबह जाकर जब हमलोगों ने उनलोगों से बात की। चौसा में कुछ लोगों ने आज बताया कि तुम्हारे पिताजी की हत्या हो गयी है। घटना का कारण पैसे का लेनदेन बताया जाता है।.

घटना के बाद जिले की सीमा विवाद के कारण घंटों मामला फंसा। परिजनों ने बताया कि रंगरा पुलिस घटनास्थल पूर्णिया के टीकापट्टी का होने की बात कहकर टाल रही थी। जबकि पूर्णिया व कटिहार पुलिस का कहना था कि शव नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी में पड़ता है। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *