थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में शुक्रवार की शाम दो शराब कारोबारियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस धंधे में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए यह गोलीबारी गांव में घूम-घूम कर करने की बात लोगों द्वारा कही जा रही है। वहीं गांव में दोनों ओर से 30-40 राउंड गोली चलने की चर्चा है।

किन्तु कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं मामले की जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस को लोगों ने इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से परहेज किया। वहीं पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति ने भी अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। ऐसे में पुलिस आवश्यक जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों धंधेबाज लंबे समय से शराब का कारोबार कर रहे हैं और अपने धंधे के विस्तार में प्रतिद्वंद्वी से हो रही परेशानी को कम करने एवं अपना दहशत कायम करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

सूत्रों के अनुसर दोनों बड़े शराब माफिया के रूप में जाना जाता है। वहीं इस गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग भयवश मुंह खोलने से परहेज कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस गांव में एक ओर गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी लेने में जुटी हुई थी। वहीं गांव के दूसरे छोर से बदमाश गोलीबारी कर रहा था। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति के घर का छज्जा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की चर्चा है।

शराब के धंधेबाजों को पकड़ने में पुलिस उदासीन, लोगों में आक्रोश

गांव के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि कारोबारी गांव में खुलेआम अपना धंधा कर रहे हैं। जिसपर पुलिस अंकुश लगाने एवं शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह उदासीन बनी है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इन धंधेबाजों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करेगी तो गांव में कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *