नवगछिया । नवगछिया प्रखंड के कदवा कार्तिक स्थान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय में मध्यान भोजन से लेकर रखरखाव राशि गबन करने के मामले में ग्रामीणों ने नवगछिया अनुमंडल में परिवाद दायर किया गया है। इस मामले को लेकर के नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के इंद्रदेव कुमार सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित कर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय कार्तिक नगर कदवा में रसोईघर के निर्माण एवं बच्चों को भोजन तालिका के अनुकूल मध्यान भोजन नहीं मिलने के कारण प्रधानाध्यापक द्वारा गबन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर रसोईघर नहीं बना है। जिसके कारण आए दिन बच्चों को पढ़ने में परेशानी होता है क्योंकि रसोई का कार्य पढ़ाई कक्ष में होता है।

इस परिवाद को लेकर के मध्यान भोजन प्रभारी नवगछिया दुर्गा कुमारी ने बताया कि विद्यालय और के प्रधानाध्यापक एवं ग्रामीणों के बीच विवाद है जिसके कारण आए दिन शिकायत होते रहता है। हम लोग भी इस मामले के लिए जांच करेंगे अगर किसी तरह का परिवाद दायर हुआ है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मैं नवगछिया सहित अन्य चार प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में हूं इसीलिए हमें अभी विद्यालय की सही से अनुसरण नहीं कर पा रहे हैं इसलिए हम जल्द ही इस विद्यालय के परिवार को लेकर के अनुसरण कर रिपोर्ट करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *