नवगछिया । नवगछिया के मध्य विद्यालय महदत्तपुर में विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार होने के बाद अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चों के अभिभावक बच्चों को लेकर  सड़क पर आ गए। घटना की सूचना ग्रामीण अनुज चौरासिया ने नवगछिया सीओ को दी। उसके बाद एक साथ चार एंबुलेंस महदत्तपुर पहुंची और बच्चों को  अनुमंडल अस्पताल लाया गया। देर रात तक बच्चों को अस्पताल लाने का सिलसिला जारी था।

अस्पताल में बेड फुल हो जाने के बाद जमीन पर चादर बिछाकर बच्चों की जांच शुरू की गई। लगभग 200 से अधिक बच्चों को अनुमण्डल अस्पताल लाया गया। 20 बच्चों को सलाइन किया गया। घटना की सूचना पर एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार, अनुमण्डल अस्पताल पहुचे और बच्चों से बातचीत की। विद्यालय में गुरुवार को 294 बच्चे थे।

ग्रामीण अनुज चौरासिया ने बताया कि गुरुवार को मध्याह्न भोजन में दाल, चावल और सब्जी बनी थी। भोजन परोसने के दौरान छात्र आयुष की थाली में छिपकली मिली। उसने यह बात प्रधानाचार्य चितरंजन प्रसाद सिंह को बताई तो उन्होंने कहा कि बैगन है चुपचाप खा लो। खाना खाने के बाद सभी बच्चे घर चले गए। शाम में जब बच्चे कोचिंग में पढ़ने गए थे तो एक बच्चे को उल्टी हुआ। जब शिक्षक ने पूछा तो बच्चे ने सारी कहानी बताई। इसके बाद 8 अन्य बच्चों को भी उल्टी होने लगा।

अभिभावक थे आक्रोशित :

बच्चों के बीमार होने की सूचना पर अभिभावक अस्पताल गुस्से में आते दिखे और शिक्षक को ढूंढने लगे। अभिभवक काफी गुस्से में थे और शिक्षकों पर  आरोप लगा रहे थे कि उनकी गलती के कारण बच्चों की यह हालत हुई है। अभिभावक त्रिवेणी कुमार ने कहा कि शिक्षकों की गलती के कारण हमारे बच्चे मौत के मुंह में हैं सभी शिक्षकों  का स्थानान्तरन होना चाहिए। आक्रोशित अभिभावकों को एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने समझा बुझाकर शांत किया।

प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा होगी करवाई :

बच्चों के बीमार होने की सूचना पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अस्पताल पहुचे और कहा कि पहले बच्चों का इलाज जरूरी है उसके बाद घटना के जो भी दोषी होंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी।

एसीएमओ ने बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी ली:

सीएस के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अंजना कुमारी ने अनुमंडल अस्पताल जाकर बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी ली। अनुमंडल अस्पताल के डीएस डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि सभी बच्चों की जांच की गई। सभी  बच्चे ठीक हैं एक-एक कर सभी अस्पताल से घर जा रहे है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *