नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियमोर निवासी बीएसएफ के जवान फैयाज खान से दो लाख की रंगदारी की मांग की गांव के ही कुछ लोगों द्वारा की गई है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी व उनके द्वारा किए जा रहे घर के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है. घटना के संबंध में फैयाज खान में नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
Total Downloads: 83
थाना में दिए आवेदन में उन्होंने मो नजीर खान, मुर्तुजा आलम, मो जलाल खान एव रशीदा खातून को नामजद किया है. बीएसएफ के जवान ने अपने आवेदन में दिया है कि वह अपने घर के निर्माण के लिए छुट्टी लेकर घर आया हुआ है. घर निर्माण के लिए मिट्टी भराई का कार्य के द्वारा शुरू किया गया.

मिट्टी भराई का कार्य शुरू करने के साथ सभीआरोपी हाथ में हथियार लिए आया और बोला कि दो लाख की रंगदारी दो तभी तुम्हारा मकान बनने देंगे. वरना गोली मारकर हत्या कर दूंगा. आरोपियों ने ने पांच दिन के अंदर रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

