मवेशी को बचाने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से परबत्ता थाना क्षेत्र जामुनियां निवासी किसान नलिन चौधरी उर्फ चुन्ना दा 50 की मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के चकमेदा ढाला के पास ग्रामीण सड़क पर हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से नलिन चौधरी को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इधर घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के संदर्भ में नलिन चौधरी के बड़े भाई प्रवीण चौधरी ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किसान की मौत के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं जामुनिया गांव में भी मातम पसरा हुआ था। परिजनों ने बताया कि नलिन चौधरी शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। बहियार से वे दोपहर में वे अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच दुर्घटना के शिकार हो गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *