रंगरा में एनएच 31 पर ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार गोपालपुर के रतनगंज निवासी छोटू कुमार की मौत हो गई। जबकि विनोद कुमार और गुड़िया कुमार घायल हो गए। वहीं रंगरा-सुकटिया रोड पर राजू भगत के बासा के पास दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
खरीदारी कर साइकिल से घर लौट रहा था किशोर खरीक में 31 पर बाइक सवार ने साइकिल सवार बगड़ी निवासी छंगुरी यादव के 12 वर्षीय पुत्र राजा कुमार को धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही राजा की मौत हो गई। राजा खरीदारी कर घर लौट रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
खरीक | पुरानी रंजिश में बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित रानी देवी ने गांव के ही पूर्व जिप सदस्य अन्नपूर्णा देवी, प्रदूम्मन चौधरी, माधव चौधरी, पुतुल चौधरी उर्फ विक्रम चौधरी एवं जयहिंद चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि आरोपी हरवे-हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान तीन लाख रुपए व तीन भर सोने के जेवरात लूट लिए। आवेदन में यह भी लिखा है कि आरोपी मेरी जमीन व सम्पत्ति हड़पना चाहते हैं। बिहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


