बिहपुर : नई दिल्ली के कृष्णन मेनन भवन में मंगलवार को नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति परमानंद झा ने बिहपुर की बभनगामा पंचायत के सरपंच श्रवण गुप्ता को राजीव गांधी अवार्ड से सम्मानित किया। भारतरत्न राजीव गांधी के जन्म दिवस पर यह आयोजन इंडो-नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन एवं समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस द्वारा किया गया था।

भारत-नेपाल समन्वय सम्मेलन में 20 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के अलावा आयोजन सचिव ईस्ट-वेस्ट ला फर्म नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमांडू के एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा मौजूद थे। गुप्ता को यह सम्मान विकास कार्यों और अनवरत परिश्रम के आधार पर दिया गया। इसके अलावा सरपंच सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की भावना से ग्लोबल विल्लेज की एकता पर भी कार्य कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *