नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया के पास अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर पिकअप वैन लूट ली। बता दें कि सोमवार देर रात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर पटना के कंकड़बाग निवासी 22 वर्षीय प्रवीण चौधरी से उसकी पिकअप लूट ली। इसके बाद पीड़ित ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है।
अपने आवेदन में प्रवीण चौधरी ने बताया कि वह पटना कंकड़बाग से अपने पिकअप में बाल्टी लोड कर भागलपुर पहुंचा था, बाल्टी उतार कर वह देर रात वापस 14 नंबर से लौट रहा था, इसी दौरान जमुनिया के पास दो हथियार बंद अपराधियों ने गाड़ी रोककर मारपीट कर हथियार का भय दिखाकर उसकी गाड़ी लूट ली।
परबत्ता थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


