नवगछिया थाना के महदत्तपुर टोल प्लाजा के पास हाइवा की ठोकर लगने से मोटरसाइकिल सवार मनोज कुमार सिंह, पिता गणेश प्रसाद सिंह की मौत हो गयी। मनोज खगड़िया जिला के ओलापुर गणगोर का रहने वाला था।

मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मनोज सिंह खगड़िया से बुलेट बाइक से भागलपुर जा रहा था महदत्तपुर टोल प्लाजा पार करने के बाद हाइवा से ठोकर लगने के कारण उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक का नवगछिया अनुमंडल अस्प्ताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *