नारायणपुर। जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में रेड रिबन युवा महोत्सव के तहत एनएसएस महाविद्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रीतिका गौतम के नेतृत्व में गुरुवार को मैराथन दौड़, रील मेकिंग एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Whatsapp group Join

मैराथन दौड़ में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 10 छात्रों का चयन किया गया। जिन्हें विश्वविद्यालय मैराथन हेतु भेजा जाएगा। प्रथम स्थान पर सेंटु, द्वितीय स्थान पर आनंद, तृतीय स्थान पर महाराज रहे।

इसके साथ ही एड्स जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक एवं रील्स मेकिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें सिमरन, सौम्या, अनीश, शुभंकर, धीरज, आरती, इशिका एवं अंशु ने भाग लिया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार, डॉ आरके महतो, डॉ राजीव, मिथिलेश, सुमित, पंकज आदि का योगदान रहा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet