महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमलोग घर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस घर में घुस गयी। महिलाओं ने कहा कि पुलिस वाले बार-बार घर पर छापेमारी करने आते हैं। आज इनलोगों को हमलोग छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान आसपास के लोगों के अलावा महिलाओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के मिल्की में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की और कपड़े फाड़ डाले। बाले यादव के घर पर उत्पाद विभाग की टीम और नवगछिया पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी।

एसपी निधि रानी ने कहा कि सहायक अवर निरीक्षक भृगुनाथ यादव के बयान पर बाले यादव के खिलाफ नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।

लोगों ने बताया कि महिलाओं ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ गए डॉग स्क्वायड का बेल्ट खोलकर भगाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर महिलाओं ने साथ गयी नवगछिया पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगी। ग्रामीणों के एकजुट होकर विरोध करने से भयभीत होकर उत्पाद विभाग की टीम भाग निकली। वहीं छापेमारी करने गये नवगछिया बाजार के नाका नंबर-2 के सहायक अवर निरीक्षक भृगुनाथ यादव सहित जवानों को महिलाओं ने बंधक बना लिया।

उत्पाद विभाग को चार घरों में शराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डॉग स्क्वायड टीम के साथ नवगछिया पुलिस गयी थी। उत्पाद विभाग के भागकर थाना पहुंचने और पुलिस को बंधक बनाने की सूचना पर नवगछिया थाने से दारोगा राजकुमार सिंह के नेतृत्व में दो गाड़ी से फिर पुलिस मिल्की पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर पुलिस पदधिकारियों के साथ जवानों को छुड़वाया।

स्नान करते समय घर में घुसने का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमलोग घर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस घर में घुस गयी। महिलाओं ने कहा कि पुलिस वाले बार-बार घर पर छापेमारी करने आते हैं। आज इनलोगों को हमलोग छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान आसपास के लोगों के अलावा महिलाओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *