नवगछिया । प्रखंड में शुक्रवार को लोकपर्व चौथचंदा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाला यह पर्व छठ व्रत के समान ही लोगों ने मनाया। व्रती महिलाओं ने निर्जला रहकर शाम में नियम निष्ठा के साथ चांद को अर्घ्य दिया। पूजन किया और अपने पति एवं बच्चों की समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

चौथ चांद पर्व की कथा के अनुसार माता पार्वती ने भी इस व्रत को गणेश और भगवान शिव के लिए किया था। घर के आंगन में व्रती महिलाएं एकत्र होकर नारियल, दही, पकवान, फल, फूल, नैवेद्य, धूप, दीप, आदि से पूजन किया। त्योहार को लेकर सुबह से लोग तैयारी में जुट गए थे। लोगों में काफी उत्साह था। इस दौरान लोगों ने व्रती महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *