नवगछिया – बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने शनिवार को नवगछिया के नए अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल का उनके कार्यालय में स्वागत किया है. इस अवसर पर सदस्यों ने एसडीओ श्री पाल को तुसली का पौधा लगा हुआ एक गमला प्रदान किया और संस्थान का एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया.
Total Downloads: 93

मौके पर एसडीओ को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्रम से सम्मानित भी किया गया. मौके पर संस्था के सदस्यों ने उम्मीद व्यक्त किया कि जिस तरह से नवगछिया का विकास पिछले दिनों निरंतर जारी रहा है श्री पाल के कार्यकाल में भी विकास की यह धारा गतिमान रहेगी. इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संरक्षक निरंजन साह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता समेत अन्य भी थे.

