नवगछिया : प्रखंड के मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार से सावन महोत्सव शुरू होगा। पूरे एक माह तक जलार्पण करने के लिए शिवभक्तों का यहां जनसैलाब उमड़ेगा। गर्भगृह में महिला और पुरूषों को अलग-अलग प्रवेश द्वार से बारी-बारी से प्रवेश कराया जाएगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

गर्भगृह और मंदिर क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। यहां सावन की सोमवारी पर 80 हजार से अधिक शिवभक्त जलार्पण करने पहुंचते हैं। इधर, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय और कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा ने बताया कि यहां सावन बहार महोत्सव का उद्घाटन 13 जुलाई को अपराह्न चार बजे मंदिर प्रांगण में होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....