गोपालपुर: इस्माइलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की एक महिला कर्मी द्वारा अस्पताल प्रभारी पर लगाए गए आरोपों की जांच को लेकर गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर मामले की विस्तृत जानकारी ली।

जिप अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर में मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मियों से बारी-बारी से बातचीत की और उनसे पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जो आरोप सामने आए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विपिन मंडल ने बताया कि सीएचसी की दो आलमारी अस्पताल से बाहर भेजी गई है, जिसका दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि अस्पताल से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने सिविल सर्जन से फोन पर बात कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के तबादले की मांग की। साथ ही उन्होंने सीएचसी में खरीदे गए सामान का भौतिक सत्यापन कराने की भी मांग उठाई, ताकि अस्पताल में हुए क्रय और उपयोग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

मामले को लेकर अस्पताल परिसर में पूरे दिन चर्चा और हलचल का माहौल बना रहा। अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *