नवगछिया: मैट्रिक परीक्षा में असफल होने से आहत एक छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Total Downloads: 160
मिली जानकारी के अनुसार, रंगरा चौक थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला निवासी की पुत्री अंजलि कुमारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में असफल हो गई थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद से वह काफी मानसिक तनाव में थी।
परिजनों के अनुसार, इसी तनाव में आकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में छात्रा का इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और असफलता की स्थिति में उनका मनोबल बढ़ाएं।
