नवगछिया| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला के मदन अहिल्या महिला कॉलेज इकाई द्वारा महाविद्यालय में छात्रावास को चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को समस्या संग्रह अभियान से आंदोलन की शुरुआत की थी। परिषद के सदस्यों ने सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार से मिलकर मांग पत्र सौपा।

अभियान का नेतृत्व कर रहे कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने एसडीएम को जानकारी दी कि नवगछिया सुदूर ग्रामीण इलाके में यह एकमात्र महिला महाविद्यालय है। यहां हजारों की संख्या में छात्राएं रोज आती हैं लेकिन छात्रावास की सुविधा नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। अभाविप के कॉलेज मंत्री दीपा भारद्वाज एवं सहमंत्री दीक्षा ने बताया कि वर्षों से छात्राएं छात्रावास चालू करने की मांग कर रही हैं।

वहीं, अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि कुलपति ने 45 दिनों में छात्रावास चालू करने का वादा किया था लेकिन आजतक नहीं हुआ। इसके लिए अब अभाविप के सदस्य 19 से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैंठैंगे। इसके लिए प्रशासन को लिखित जानकारी दी गई है। मौके पर अनुज चौरसिया, कुसुम, दीक्षा, लक्ष्मी,सरस्वती, स्वीटी,पल्लवी, मुस्कान आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *