नवगछिया : मोहन पोद्दार, अनुमंडल की बड़ी मकंदपुर के किसान विकास शर्मा की पुत्री मोनी कुमारी 2011 मे जिला ताइक्वांडो कैम्प , लत्तीपाकर धराहरा उच्य विधालय से जुड़ी। उसके बाद ताइक्वांडो कोच घनश्याम प्रसाद के देखरेख मे हाई स्कूल नवगछिया मे प्रशिक्षण लेना आरंभ किया। इसके बाद मोनी ने जिला एवं राज्य स्तर पर कई पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया।

मोनी 10 एवं इंटर प्रथम श्रेणी पास किया। मोनी मदन अहल्या महिला काँलेज से इतिहास में स्नातक कर चुकी है। 2016 में मोनी कुमारी ने ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास किया। मोनी कुमारी भागलपुर जिला मे ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली पहली महिला खिलाड़ी है। मोनी कुमारी हाई स्कूल लत्तीपाकर घराहरा एवं महिला काँलेज नवगछिया मे मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर लगा कर बालिकाओ को आत्म रक्षा का गुर सिखा रही है।

इस वर्ष मोनी कुमारी ने बिहार राज्य डाॅप रोबाँल टीम में चयनित होकर राष्ट्रीय डाॅप रोबाँल प्रतियोगिता में भाग लेने शिरडी महाराष्ट्र गई थी।मोनी कुमारी को उनकी उपलब्धि पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *