नवगछिया एसपी कार्यालय में शनिवार को एसपी निधि रानी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं सर्किल के इंस्पेक्टर शामिल हुए। अपराध गोष्ठी में एसपी ने पिछले माह हुए अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश थानाध्यक्षों को दिए। एसपी ने थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के अविलंब निष्पादित करने एवं फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसपी ने होली के त्योहार को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
Total Downloads: 105
एसपी ने त्योहार को लेकर एहतियात बढ़ते हुए कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया है। थाना क्षेत्र में गहन गश्ती एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर पुलिस स्तर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। होली को लेकर निरोधात्मक दंडात्मक कार्यवाई की गई है।

पुलिस जिले के 25 वैसे अपराधी जो जमानत पर बाहर है और त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था प्रभावित कर सकते है वैसे अपराधियों लो पर सीसीए थ्री की कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा हर थाना को 10 अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। त्यौहार को लेकर अब तक पहुंच पांच सौ लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि होली में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी कीमत पर सौहार्द नहीं बिगड़ने दी जाएगा।

