नवगछिया| मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुदामा यादव की अध्यक्षता में छात्र संघ ने नए सत्र के आरंभ से पूर्व नूतन छात्रा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं को महाविद्यालय की गरिमा बनाये रखने का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में टीएमबीयू के छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र महतो, महाविद्यालय निरीक्षक डॉ. सरोज राय व डॉ. रंजना मंडल ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया।

इस मौके पर महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. सीता भगत, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. बिंदेश्वरी सिंह, प्रोफेसर सुषमा गुप्ता ने छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की। इसके साथ साथ ही महाविद्यालय के नियम, कायदा कानून की जानकारी दी।

मौके पर शिक्षक संतोष कुमार, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, आशा सिंह, पूनम कुमारी, डॉ अंजू कुमारी, अरुण झा, अनीता कुमारी, छात्र संघ अध्यक्ष लवली कुमारी, सचिव आकांक्षा चौधरी, स्मृति सिंह, अंजली कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान नजराना, खुशी कुमारी आदि मौजूद थीं। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सह छात्रा नेत्री स्मृति सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि हमें और आपको मिलकर महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखना है, इसके लिए आइए हमसभी मिलकर संकल्प लेते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil