नवगछिया : प्रेमी संग गरीब रथ ट्रेन से भाग रही युवती को आरपीएफ और भागलपुर रेल पुलिस की सूचना पर किऊल रेल पुलिस ने बरामद कर लिया। युवती नवगछिया की निवासी है।
Total Downloads: 116
युवती अपने माता-पिता के साथ भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती है। मंगलवार की सुबह वह अपनी मां को कालेज जाने की बात बताकर घर से निकली। लेकिन बाद में माता-पिता को ध्यान आया कि कालेज तो अभी बंद है। इसके बाद उन लोगों ने बेटी की खोजबीन शुरू कर दी। कालेज सहित अपने रिश्तेदारों से पता किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

खोजबीन करते-करते माता-पिता भागलपुर पहुंच गये और आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह एवं जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी। उस समय गरीब रथ खुली ही थी। इसपर जीआरपी थानाध्यक्ष ने तुरंत इसकी सूचना जमालपुर और किऊल रेल पुलिस को दी। वहां जांच के दौरान गरीबरथ से उन दोनों को बरामद कर लिया गया। इसके बाद भागलपुर से माता-पिता किऊल पहुंचे और किऊल पुलिस ने युवती युवक को सौंप दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की किसी थाने में दर्ज नहीं कराया गया था।

