बिहपुर : प्रसिद्ध मां वाम काली मंदिर बिहपुर में मां वाम काली कीर्तन दल का 24वां वार्षिकोत्सव भक्तिमय वातावरण में बीते रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर गायक मनीष कुमार मानस ने अपनी भजन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, गायिका कंचन प्रिया के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति की गंगा में गोते लगाते रहे। इन गायकों को तबला पर राहुल व बैंजो पर बादल व पैड पर बिट्टू ने भरपूर साथ दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ झा व उद्घाटन महंत नवलकिशोर दास, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल, जिप प्रतिनिधि भारद्वाज, पंसस आनंद, सरपंच चंदन अमन अशोक गोस्वामी व पैक्स अध्यक्ष मंटू मंडल ने किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
