नवगछिया : श्रीमद्भगतगुरु रामानुजाचार्य अनंत शिव भूषित बाल ब्रह्मचारी स्वामी अनन्ताचार्य महाराज श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया पहुंचे। पटना में कार्यक्रम संपन्न कराकर अपने उत्तराधिकारी श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद को लेकर पहुंचे। श्री शिवशक्ति योगपीठ में स्वामी आनन्ताचार्य का अवतरण दिवस मनाया गया।

इस दौरान डा. आशा तिवारी ओझा, गीतकार राजकुमार, मृत्युंजय सिंह गंगा, डा. ज्योतिन्द्र प्रसाद चौधरी, कुंदन बाबा, मनोरंजन प्रसाद सिंह, शिव प्रेमानंद, स्वामी मानवानंद, प्रेम शंकर भारती आदि मौजूद रहे। स्वामी अनंताचार्य महाराज ने कहा कि जीवन एक रेल है, जो. सुख-दुख और पाप-पुण्य की पटरी पर चलती है।

इस रेल पर सवार होकर गंतव्य तक जाने के लिए टिकट भी लेनी पड़ती है। यह टिकट सद्गुरु ही प्रदान करते हैं, तभी अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है। नहीं तो रास्ते में ही उसे उतरना पड़ता है। भजन सम्राट डा. हिमांशु मोहन मिश्रा दीपक जी, बलबीर सिंह बग्घा, माधवानंद ठाकुर ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इसके पूर्व नवगछिया में शोभायात्रा निकाली गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *