नवगछिया : अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां महाधिवेशन नवगछिया में होने की घोषणा मंदिर परिसर में की गई इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने देते हुए बताया कि इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया

जहां यह सत्संग होना है। अखिल भारतीय महासभा के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव , महामंत्री विजय कुमार यादव , एवं साथ में आए जिला कमेटी के महामंत्री राम कुमार , अध्यक्ष अरुण कुमार भगत मंत्री मनु भास्कर सहायक मंत्री विकास कुमार एवं अन्य सहयोगी गण उपस्थित हुए।

अनुमंडलीय संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में अध्यक्ष श्री संतोष कुमार कानोडिया एवं समिति के सदस्यों के साथ इस संबंध में आवश्यक बैठक की गई तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया । इस महाधिवेशन में लगभग 500000 या उससे ऊपर श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के रहने खाने-पीने की समुचित व्यवस्था गाड़ी पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था की वे रूपरेखा तैयार की जाएगी आने वालों सरदारों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *