नवगछिया : एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर संघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
रविवार को मास्क चेकिंग अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्र के कुल 50 लोगो को बिना मास्क के सावर्जनिक स्थल पर गतिविधि करने पर जुर्माना किया गया. सभी से पुलिस ने कुल 25 सौ रुपये जुर्माना वसूला किया. इस दौरान सात वाहन चालकों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

