नवगछिया के विद्युत सहायक अभियंता के कार्यालय में हुई 17 लाख लूट के मामले में नवगछिया पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पायी है। एसपी एसके सरोज द्वारा गठित टास्क फोर्स द्वारा अपराधियों की गिरप्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 371
शनिवार को भी छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। एसपी के साथ साथ एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी सभी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि हिरासत में लिए गए लोगों द्वारा ही लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। एक बार फिर से सभी से पूछताछ की जाएगी। घटना के बाद गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

