नवगछिया। थाना क्षेत्र के चोरहर गाांव में मामूली विवाद को शुक्रवार की शाम गोली चलने से गांव की एक बच्ची घायल हो गयी। गोली बच्ची की दाहिनी कोहनी के पास लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घायल बच्ची को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लेकर आई। जहां से घायल बच्ची टुनटुन साह की नौ वर्षीय पुत्री आरती कुमारी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सेवानिवृत दफादार अजय झा का पुत्र गौरव कुमार एवं सिकंदर मेहता पुत्र रामप्रभाष कुमार उर्फ्र विक्की के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। जिसके कारण शुक्रवार की शाम दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान गोली चली। जो घटना के स्थल के समीप खड़ी बच्ची को लग गई। हालांकि, दोनों एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *