बिहपुर : मारपीट मामले के आरोपी थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी सियाराम मंडल को पुलिस ने छापेमारी के दौरान शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सियाराम मंडल अपने घर में ही है। इसके बाद थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मिल्की गांव पहुंची और उसके घर की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
