नवगछिया। बुधवार को थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से छोटू कुमार दास तो दूसरे पक्ष से मो. अहमद घायल हो गये। छोटू को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से मायागंज रेफर कर दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
अहमद का पीएचसी में ही इलाज हुआ। दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मो. इरशाद और मो. अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
