नवगछिया : कदवा ओपी पुलिस ने बाबा बिसुराउत पुल पर लूट की साजिश रच रहे दो अपराधियों को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि कदवा ओपी प्रभारी नरेश कुमार को जानकारी मिली कि पुल के पास हथियार के साथ अपराधी जुटे हैं।

इसके बाद ओपी प्रभारी नरेश कुमार, ढोलबज्जा थानाध्यक्ष पंकज कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, एसटीएससी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपी फतेह आलम मधेपुरा के पुरैनी और हिरवा इशाकचक के रहने वाले हैं। वहीं तीसरा आरोपी इशाकचक का कासिम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने इनके पास से कट्टा, देसी पिस्तौल, सात गोली, लूट के रुपए बरामद किए हैं।

फतेह के विरूद्ध दो दर्जन से अधिक लूट के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। हिरवा के विरूद्ध 20 मामले दर्ज हैं। फतेह ने कदवा ओपी क्षेत्र, नवगछिया थाना, परवत्ता, खरीक थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लूट के मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। अपराधियों के विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवाई जायेगी। मौके पर एसडीओ दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, कदवा ओपी प्रभारी नरेश कुमार मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *