नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार के मारवाड़ी धर्मशाला रोड में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रिंस डीजे की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात चोरों द्वारा प्रिंस डीजे दुकान के दरवाजे को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों द्वारा दुकान में रखे एंपलीफायर, मिक्सचर मशीन, माइक एवं डीजे से संबंधित अन्य सामानों की चोरी की गई है. दुकान के संचालक के अनुसार चोरी हुए समानो की अनुमानित कीमत एक लाख से अधिक है.

प्रिंस डीजे दुकान के संचालक मो कासिम ने बताया कि शनिवार की रात को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. सुबह जब आसपास के लोग जगे तो देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है और दुकान खुला हुआ है. बगल के दुकानदार ने इसकी सूचना हमें दी. दुकान में चोरी होने की सूचना मिलने पर हम दुकान पहुंचे. दुकान पहुंचने पर देखा की दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है. दुकान में रखे सभी सामान बिखड़े हुए हैं. जब दुकान के सामानों को देखा कि दुकान में रखे 15 एंपलीफायर, एक मिक्चर मशीन, दो माइक, कुछ खिलौना, पैंट व शर्ट का कपड़ा जो सिलाई के लिए दिया गया था

वह चोरी कर लिया गया. इस संबंध में नवगछिया थाना को भी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस आई मामले की छानबीन की और फोटो खींच कर ले गई. चोरी के घटना के संबंध में प्रिंस डीजे संचालक मो कासिम द्वारा घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन थाना में दिया गया. मालूम हो कि पिछले वर्ष भी प्रिंस डीजे दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. एक सप्ताह पूर्व मक्ख्तकिया शहीद चौक के पास अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था. चोरों द्वारा एक दुकान का ग्रील तोड़ दिया गया था.

लेकिन चोर शटर नहीं तोड़ पाए. इसी क्रम में लोगों का नींद खुलने के बाद आवाज होने पर सभी चोर फरार हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी भी है. जहां पुलिस पुलिस की प्रतिनियुक्ति भी है. ऐसे में चोरी की घटना का होना चिंता का विषय है. इधर नवगछिया में एक बार फिर चोरी की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाने के कारण शहर के लोग चिंतित है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *