नवगछिया ; माॅव लीचिंग में मारे गए खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक निवासी सोनिया राजपाल मामले में बुधवार को 11 नामजद आरोपियों ने नवगछिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। गौर हो कि 24 मार्च को गोटखरीक गांव में आयोजित नौ दिवसीय यज्ञ के मौके पर लगे मेला देखने आई महिलाओं के साथ कुख्यात सोनिया ने अपने गुर्गो के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके अलावा दुकानदारों से हथियार के बल पर रंगदारी मांग रहा था। मेले में मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला था।


इसके बाद शव को घटनास्थल से कुछ दूर सड़क के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में सोनिया राजपाल की पत्नी के बयान पर खरीक थाने में 14 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान में सभी आरोपी को दोषी करार कर कर दिया गया है। पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश के कारण आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

