नवगछिया। रंगरा प्रखंड के साधोपुर में दिवाली के दीये बनाने के लिए मिट्टी लाने गए दो बच्चे मिट्टी के धंसना गिर जाने से मिट्टी के अंदर दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शब्बी कुमार 7 वर्ष पिता पंकज रविदास एवं मनीषा कुमारी पिता डोली शर्मा शामिल हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शब्बी कुमार बेहोश था।

उसका चेहरा सूज गया था। वहीं मनीषा भी बेहोश थी। अस्पताल में इलाज के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे दिवाली के अवसर पर घर में मिट्टी का सामान बनाने के लिए मिट्टी लाने रिंग बांध से सटे मटराहा बांध पर गए थे।


वहां पर पहले से मिट्टी काटे जाने से बने गड्ढे में घुसकर दोनों मिट्टी काटने लगे इस दौरान ऊपर से मिट्टी ढह गया जिसके अंदर दोनों बच्चे दब गए। लोगो के चिल्लाने पर पर लोगों ने दौड़कर मिट्टी हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *