नवगछिया। रंगरा ओपी के मुरली चौक के पास मंगलवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सिमरिया निवासी बीरबल कुमार पिता धापो मंडल, रोमन कुमार और सधुआ निवासी मो. कारे शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
घायल बीरबल कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से रोमन कुमार के साथ नवगछिया जा रहे थे जबकि सामने से मो. कारे अपनी बाइक से रंगरा आ रहा था। इसी दौरान उसने मेरी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल में तीनों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
