नवगछिया । शराब के लिए मुशहरी पट्टी में बुधवार की शाम छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग भागलपुर की टीम पर शराब बनाने वालों ने हमला कर दिया। मुहल्ले की महिलाएं लाठी-डंडा लेकर टीम के साथ मारपीट करने लगी। महिलाओ की आड़ में कुछ असमाजिक तत्वों ने उत्पाद टीम के साथ मारपीट कर दी।

पिटाई से एक कर्मी बेहोश हो गया। चारों तरफ से घिरी उत्पाद विभाग की टीम ने वगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण को फोन कर जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिसबलों के साथ धटनास्थल पर पहुचे। पुलिस को आते देखकर सभी आरोपी फरार हो गए।

पंद्रह दिन पूर्व भी उत्पाद विभाग की टीम के साथ हुई थी

मुसहरी पट्टी में पन्द्रह दिन पूर्व भी रात्रि के समय इस तरह की घटना घट चुकी है। उत्पाद विभाग भागलपुर की टीम पर शराब का कारोबार करनेवाली महिलाओं की आड़ में असामाजिक तत्वों ने मारपीट की थी। वहीं स्थानीय महिलाओं ने कहा कि उत्पाद विभाग की टीम एक साथ सभी घरों में घुसकर मनमानी करते हुए सभी को गाली गलौज करने लगती है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि बिना सूचना के उत्पाद विभाग की टीम मुसहरी गई थी। वहां पर उन लोगों को घेर लिया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां गई थी, लेकिन इसके पहले उत्पाद विभाग की टीम जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि छापेमारी की सूचना दी जानी चाहिए ताकि साथ में पुलिस बलों को भी भेजा जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *