नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव स्थित बगड़ी बहियार से शुक्रवार को बरामद हुई युवती के शव मामले में देर रात खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

प्राथमिकी खगड़िया जिले के पौरा ओपी के क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतका के पिता के बयान पर खरीक के बगड़ी निवासी कन्हैया यादव के खिलाफ दर्ज की गई है। जिसमें मृतका के पिता ने कहा है कि पुलिस की सूचना पर जब मैं घटना स्थल पहुंचा तो मैं अपनी बेटी का शव देखा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आरोपी ने मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने विश्वास में लेकर दुष्कर्म कर के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी है।

प्राथमिकी दर्ज करते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, कन्हैया के द्वारा घटना के संदर्भ में दी गई जानकारी पुलिस से लेकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। घटना को लेकर इलाके के लोग तरह-तरह के चर्चा कर रहे हैं। पुलिस घटना विस्तृत और सटीक उदेभदन में पूरी ताकत के साथ जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *