नवगछिया में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के उद्देश्य से तीसरे नाका की व्यवस्था की जाएगी. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में तीसरे नाका के लिए मारवाड़ी धर्मशाला के पास जगह भी देखा जा चुका है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
जल्द ही नाका में कार्य शुरू कर दिया जाएगा. नवगछिया के एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस को बराबर सूचना मिल रही है कि शहर में कुछ बाईकर बेलगाम तरीके से मोटरसाइकिल का परिचालन करते हैं

जिससे आम लोगों को कठिनाई होती है. पुलिस ऐसे बाइक चालकों पर कार्रवाई करेगी. दूसरी तरफ शहर के कई मोहल्लों में उच्चकों का जमावड़ा होता है जिस पर पुलिस की प्रत्यक्ष नजर है. जल्द ही कार्रवाई संभव है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

