नवगछिया। नवगछिया में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। मधतपुर और तेतरी के बीच बाइक दुर्घटना में मधतपुर निवासी सिंटू कुमार उम्र 25 पिता कपिल देव सिंह घायल हो गए हैं।

वहीं ट्रक दुर्घटना में चालक राजकुमार पिता तोतन साह और सनी कुमार उम्र 18 पिता मोहन यादव घर बेगूसराय घायल हो गए हैं। तीसरी घटना परबत्ता थाना क्षेत्र में घटी। इसमें रोहित कुमार पिता विवेक यादव और विनय यादव पिता पूनो यादव घर इंग्लिश मोर सबौर भागलपुर घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमण्डल असप्ताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *