नवगछिया : श्रीश्याम भक्त मंडल की ओर से आयोजित बाल भारती स्कूल गोशाला रोड में श्रीश्याम महोत्सव का 30वां वार्षिक उत्सव गुरुवार को धूमधाम संपन्न हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन श्याम के भजनों पर भक्त खूब झूमे। वहीं विशेष आकर्षण महारास भव्य दरबार अखंड ज्योति, अलौकिक शृंगार, विशाल भंडारा, दिव्य दर्शन, मधुर भजन, संकीर्तन नृत्य नाटिका व झांकी की प्रस्तुति हुई, जिसका भक्तों ने दर्शन किया।
Total Downloads: 105
भजनों की गंगा बहाते हुए जयपुर के भजन गायक सौरभ शर्मा ने हारे का सहारा मेरा श्याम, कोलकाता के संजू शर्मा ने तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे, किसी की नईया का माझी बन जाता है। मुंबई के मनोज मिश्रा के सासो का बना के हार बाबो को चढ़ा दे। साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोंगे तो कौन सुनेगा.. कलाकारों ने प्रस्तुतित दी।

इस मौके पर उमंग वर्मा/ डोकानिया, सुजल वर्मा, श्रीश्याम भक्त मंडल व श्याम दीवाने के सदस्य केशव सर्राफ, केशव उदयपुरिया, सौरभ रुंगटा, आयुष खेमका, रोहित यादुका, रोनक सुल्तानिया, मानस शुभम सर्राफ सहित अन्य लोग जुटे रहे।

