नवगछिया। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को किशनगंज से भागलपुर जाने के क्रम में रंगरा और नवगछिया मकंदपुर चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि नवगछिया में इथेनॉल फैक्ट्री की स्वीकृति मिल गई है। नवगछिया में इथेनॉल फैक्ट्री लग जाने से यहां के किसानों को उनके फसल की उचित कीमत और युवाओं को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि नवगछिया में रोजगार के अवसर और बढ़े। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नवगछिया बाजार में हुए अग्निकांड पर दुख जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन को ऐसे संवेदनशील चीजों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है।

उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्यायों को सुनते हुए निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला मंत्री मुकेश राणा, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, आलोक सिंह, राजकुमार रजक थे। वहीं रंगरा में अजित कुमार, अंजलि शर्मा, मुरारी चिरानियां मुक्तिनाथ सिंह उपेन्द्र यादव उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *