नवगछिया : 22 फरवरी को नवगछिया में एक दीया शहीदो के नाम कार्यक्रम का आयोजन  सेवार्थ समाजिक संस्था नवगछिया के डाॅ संदीप गुप्ता जी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई । जिसमें पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि एव” एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम करने हेतु निर्णय लिया गया. 22 फरवरी यह कार्यक्रम सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के संयुक्त तत्वावधान में संध्या 8 बजे श्री कृष्णा विवाह भवन नवगछिया में आयोजित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में नामचीन संगीत कलाकार धीरज कान्त मिश्रा के द्वारा देश भक्ति गायन की प्रस्तुति के साथ फेस बुक लाइव पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसकी तैयारी जोरो पर है. इस बैठक में सेवार्थ के डॉ संदीप गुप्ता, पंकज कुमार भारती, विष्णु कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अविनाश कुमार, राजु सिंह, ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव घनश्याम प्रसाद एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति के राजु कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *