नवगछिया। सेना में भर्ती के नये नियमों के विरोध में प्रदर्शन के कारण नवगछिया रेलवे स्टेशन पर राजधानी सहित कई ट्रेनें जहां काफी विलम्ब से चलीं, वहीं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गई।
Total Downloads: 206
रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रद्द ट्रेनों में 05264 समस्तीपुर-कटिहार सवारी गाड़ी, 15714 पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली 12505 एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दिया गया। यह ट्रेन शुक्रवार का रद्द किया गया है। वहीं राजधानी एक्सप्रेस जो डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाती है वह लगभग 5 घंटा विलंब से चल रही थी। वही नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटा विलंब से चल रही थी।
नवगछिया स्टेशन पर इंटरसिटी को लौटने के बाद कई यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, एक पुलिस अधिकारी के भी परिजनों को इस ट्रेन के लौटने के कारण परेशानी हुई है इसे स्थानीय पुलिस के द्वारा उन्हें सहयोग किया गया। नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय नवगछिया नगर थानाध्यक्ष भारत भूषण आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार नवगछिया जीआरपी इंस्पेक्टर संयुक्त रुप से मुस्तैद थे।

जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि काढागोला खरीक कुर्सेला सहित सभी स्टेशनों पर विशेष पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल को नियुक्त किया गया है ऐसे खरीक से आगे स्टेशनों पर थोड़ा बवाल हुआ है। लेकिन नवगछिया से कटिहार के बीच में किसी स्टेशन पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं है।
